मध्य प्रदेश
21 जून को शैक्षणिक संस्थाओ मे मनाया गया योग दिवस

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । योग भगाये रोग इस मन्त्र के साथ गौरझामर के शासकीय अशासकीय विद्यालयों मे 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया इस अवसर पर प्रभात कालीन बेला मे शासकीय उच्चतर माध्यमिक बालक विधालय फूलबाग, गौरझामर सरस्वती शिशू मन्दिर मढी रोड गौरझामर मे विभिन्न योग क्रियाओ के साथ योग दिवस मनाया गया, इस मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर गौरझामर में योग दिवस मे भाग लेकर नगर के गणमान्य नागरिक एवं अतिथियों द्वारा योग किया गया।
कार्यक्रम में प्रीतम लोधी कोलवारे मंडल अध्यक्ष भाजपा, राजेश दीक्षित मंडल उपाध्यक्ष, सोमपाल लोधी विद्यालय समिति सदस्य, प्राचार्य मुन्नालाल होल्कर, प्रधानाचार्य रश्मि अरेले, नगर के गणमान्य नागरिक, भैया/बहिन एवं विद्यालय आचार्य परिवार उपस्थित रहा।



