धार्मिकमध्य प्रदेश

धूमधाम से निकली श्रीराम जी की बारात, बारात में रही नृत्य भजनों की धूम

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद

बेगमगंज । विवाह पंचमी पर नगर के दशहरा मैदान से प्रातः निकाली जाने वाली प्रभात फेरीयों के प्रमुखों के मार्गदर्शन में सतीश अवस्थी के नेतृत्व में सुबह 10 बजे राम जानकी की शोभायात्रा निकाली गई। जो नगर के मुख्य मुख्य मार्गो से होती हुई श्री शिवालय धाम मंदिर पहुंची।
श्रद्धालुओं के साथ बारात ने नगर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण किया. विभिन्न स्थानों पर बारात का स्वागत किया गया। बारात में भजनों पर नृत्य आदि के करतब देख श्रद्धालुओं ने भी ठुमके लगाए और श्रीराम जानकी के गगनभेदी नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा।
दशहरा मैदान स्थित श्रीरामजानकी मंदिर से विवाहोत्सव के क्रम में भगवान् श्रीराम की बारात में रथ पर सवार भगवान् श्रीराम के स्वरूप के दर्शन कर नगरवासियों ने `पुण्य लाभ प्राप्त किया। शिवालय धाम पहुंचने के बाद श्री राम जानकी की आरती की गई भजन हुए प्रसाद वितरण किया गया।
पंडित अनिल शास्त्री ने बताया कि शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को भगवान राम ने मां सीता के साथ विवाह किया था, इस दिन को भगवान राम और माता सीता का विवाहोत्सव के रूप में मनाया जाता है, इसे विवाह पंचमी भी कहते हैं. धर्म शास्त्रों में विवाह पंचमी को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है. इस दिन भगवान राम और माता सीता का विवाह करवाना बहुत शुभ माना जाता है। उक्त बारात दशहरा मैदान से शुरू होकर शिवालय मंदिर आई यहां पर धर्म प्रेमी माता बहनों बंधुओं सहित जन प्रतिनिधियों ने आरती में भाग लेकर पूण्य लाभ लिया है।
शिवालय मंदिर में समापन अवसर पर क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत के निजी सचिव भोला शंकर पाराशर, नगर मंडल पूर्व अध्यक्ष सुरेश ताम्रकार, नगर मंडल अध्यक्ष कमल सिंह साहू, पंडित लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी, राकेश भार्गव, पार्षद अजय जाट, पुरुषोत्तम कुशवाह, चेतन विश्वकर्मा समेत अनेकों लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button