धूमधाम से मनाई गई संविधान रचियता भीमराव अंबेडकर जयंती
रिपोर्टर : मदन वर्मा
बम्होरी । शुक्रवार को कस्वा बम्होरी स्थित रानी अवंति बाई लोधी तिराहे पर संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती कुण्डाली युवा मंडल द्वारा बड़े धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई सर्वप्रथम बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर पुष्प श्रद्धाजंलि अर्पित की एवं सभी ने जय भीम के जयकारे लगाकर बाबा साहब को याद किया । कार्यक्रम में जनपद सदस्य प्रतिनिधि मदन गोपाल वर्मा ने कहा बाबा साहब अम्बेडकर ने न सिर्फ देश के संविधान को बनाया बल्कि समरसता के उस भाव को भी आगे बढ़ाया जो भरतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है हम सभी को उनके आदर्शों पर चलना चाहिए । इसी कड़ी में युवा समाजसेवी हरिसिंह लोधी ने बाबा साहब से जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा बाबा साहब अम्बेडकर एक महापुरुष थे जिन्होंने ने देश की अखंडता एवं एकता के लिए सतत प्रयास किया । वही युवा लोधी संघठन के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह लोधी ने भी बाबा साहब के जीवन से लेकर उनके कार्यक्षेत्र व उनकी उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी साझा की।
इस अवसर पर भाजपा युवा नेता, लक्ष्मण सिंह लोधी, विपिन शर्मा, तेजसिंह लोधी, शैलेंद्र लोधी, कैलाश लोधी, ठेकेदार, मनोज अहिरवार, मनमोद ठेकेदार, गणपत अहिरवार, विष्णु कुमार, विमल कुमार, भोपेन्द्र सिंह सहित समाजसेवी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



