क्राइम

पत्नी पर गलत नियत रखने के कारण युवक को उतारा था मौत के घाट

घटना में शामिल 7 आरोपी गिरफ्तार
सिलवानी। दिनांक 19 दिसंबर 23 को सूचनाकर्ता संदीप केवट पिता भगवतसिंह केवट उम्र 18 साल निवासी ग्राम रिमझा ने रिपोर्ट किया कि रात 8.00 बजे मेरे मामा लेखराम केवट को गांव के प्रहलाद केवट एवं उसके लडके धनीराम केवट, गोपाल केवट, दामाद शोभाराम केवट, रघुवीर केवट, महेन्द्र केवट, धर्मेन्द्र केवट के द्वारा मारपीट कर रहे थे मैनें बीच बचाव किया तो मुझे भी धनीराम केवट तथा शोभाराम केवट ने मारपीट किया फिर लेखराम केवट की मोटर साइकिल से गोपाल केवट तथा रघुवीर केवट लेखराम को सिलवानी अस्पताल ले गये जहां डाक्टर ने बताया कि लेखराम की मौत हो गई है तो वो लोग लेखराम को अस्पताल में ही छोडकर भाग गये। रिपोर्ट पर आरोपीगणों के विरुध्द अपराध कं 198/23 धारा 302, 323, 341,147, 148 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। मृतक लेखराम केवट का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल सिलवानी में कराया गया । डाक्टर द्वारा मृतक लेखराम की मृत्यु का कारण गला दबाकर मृत्यु होना बताया गया । आरोपी शोभाराम को शंका थी कि मृतक लेखराम केवट उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता है इसी बात पर से आरोपी शोभाराम ने उसके ससुर प्रहलाद केवट साले गोपाल केवट धनीराम केवट एवं साथी रघुवीर केवट, धर्मेन्द्र केवट, महेन्द्र केवट के साथ मिलकर मारपीट कर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपीगणों की गिरफतारी हेतु पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे एंव एसडीओपी सिलवानी अनिल सिंह मौर्य के निर्देशन में थाना प्रभारी बम्होरी अमरसिंह धाकड द्वारा विवेचना प्रांरभ कर आरोपीगणों की तलाश शुरु की गई एवं उक्त प्रकरण के आरोपीगण प्रहलाद केवट पिता इमरतलाल केवट उम्र 50 साल गोपाल केवट पिता प्रहलाद केवट उम्र 28 साल धनीराम केवट पिता प्रहलाद केवट निवासीगण ग्राम रिमझा थाना बम्होरी शोभाराम पिता सीताराम केवट उम्र 30 साल निवासी ग्राम अमोदा थाना सुआतला जिला नरसिंगपुर रघुवीर केवट पिता गनेश केवट उम्र 26 साल, धर्मेन्द्र केवट पिता भोलाराम केवट उम्र 25 साल महेन्द्र केवट पिता नारायणसिंह केवट निवासीगण ग्राम रिमझा को गिरफ्तार किया गया। आरोपीगणों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी बम्होरी अमरसिंह धाकड, सउनि दिनेश झरबडे, सउनि राजेश्वर पाण्डेय, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक विकास भदौरिया, आरक्षक वीरेन्द्र सिंह, आरक्षक गौरव, आरक्षक संदीप, सैनिक सिध्दार्थ एंव सायबर सेल रायसेन सउनि सुरेन्द्र सिंह की विशेष भूमिका रहीं ।

घटना की विस्तृत खबर देखने के लिए क्लिक करे

मामा ने साथियों के भांजे के साथ मारपीट कर उतारा मौत के घाट https://mruganchalexpress.com/?p=50599

Related Articles

Back to top button