मध्य प्रदेश

नगर परिषद के जिम्मेदारों ने नही सुनी तो लोगों ने खंभा बिछाकर मरीजों को बैठने की व्यवस्था

सिलवानी। राजमार्ग 44 गैरतगंज गाडरवारा पर नगर के वार्ड 3 एवं 4 शिवाजीनगर में नागरिकों द्वारा वर्षो से यात्री प्रतीक्षालय की मांग की जा रही है। परंतु नगरीय प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
ज्ञातव्य है कि राजमार्ग के इसी चैराहे सिविल हाॅस्पिटल आने जाने का रास्ता है। जहां तहसील के दूरस्थ अंचलों से बड़ी संख्या में मरीज अपना इलाज कराने आते है और बसों के इंतजार करते है। आसपास बैठने की कोई व्यवस्था नहीं होने पर दुकानों का सहारा लेते है। नागरिकों ने नगर परिषद के जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार यहां यात्री प्रतीक्षालय अथवा मरीज व यात्रियों को बैठने के लिए कुर्सी लगाये जाने की मांग की। परंतु जिम्मेदारों ने कोई ध्यान नहीं दिया। जिससे परेषान होकर वार्ड के नागरिकों ने पुराने बिजली के खंबे को नाली पर बिझाकर लोगो को बैठने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। नागरिको ने कई बार कचरा हटाने के लिए भी नगर परिषद के कर्मचारियों को बोला गया, परंतु आज तक वहां से कचरा भी नहीं हटाया गया। परेषान मजबूर मरीज कचरे के पास ही बैठना पड़ता है।

Related Articles

Back to top button