मध्य प्रदेश

नगर परिषद से लेकर ग्राम पंचायतों में मतदाता जागरुक अभियान के साथ जिला सीईओ ने किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने मतदाता जागरुक अभियान के साथ साथ स्थानीय प्रशासन द्वारा बनाये गये पिंक पोलिग बूथ व मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया ।
सिहोरा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालक अधिकारी जितेंद्र कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य जिला प्रशासन व निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर चलाये जा रहे मतदाता जागरुक अभियान के तहत मंगलवार को अपर जिलाधिकारी जयति सिंह, जिला पंचायात मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने गाधी ग्राम बुढ़ागर में बने माध्यमिक शाला मतदान केंन्द्र का निरीक्षण किया । साथ ही गोसलपुर के क्षेत्रों में बने पिंक बूथ के साथ साथ मतदाता केंद्र कन्या शाला का भी निरिक्षण किया । वही उपस्थित लोगों की मौजूदगी में मतदाता जागरुक अभियान में सहभागी बनी।
इस जागरुकता अभियान के तहत सिहोरा नगर पालिका परिषद के कुर्रे सड़क मार्ग पर बनी मण्डी में दोपहर 3 बजे से सभी ग्रामीण क्षेत्रों के एबीएम, बीएम व बीएलओ के साथ साथ ब्लाक प्रमुख अधिकारियो की उपस्थिति में मतदाता जागरुक अभियान व मतदाता केंद्रों की उचित व्यवस्था पर प्रकाश डालते हुए इन सभी को अवगत कराया ।
मतदान केन्द्रों की व्यवस्था व जागरुक करने अभियान के तहत उपस्थित- जिला प्रशासन अपर कलेक्टर जयति सिंह जिला पंचायत मुख्य कार्यपालक अधिकारी, सिहोरा जनपद पंचायत कार्यपालक अधिकारी जितेंद्र कुमार गुप्ता, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लक्ष्मण सिंह सारस, खण्ड पंचायत अधिकारी रामचरण पटेल, एबीएम आरती सोनी, बीएम रामनरेश राठौर के साथ साथ ब्लाक प्रमुख अधिकारियो व समस्त जनपद पंचायत की उपस्थित में किया गया। इस दौरान उन्होंने सिहोरा के कन्या शाला में बने मतदान केंन्द्र का भी निरीक्षण किया ।

Related Articles

Back to top button