मध्य प्रदेश

नर्मदा नदी में नग्न अवस्था में मिला अज्ञात युवती का शव

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । बुधवार की शाम को उदयपुरा तहसील के ग्राम अनघोरा में नर्मदा नदी में तैरती हुई मिली नग्न अवस्था में अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई।
बताया जाता है कि सोमवार को अनघोरा निवासी मनोज राय उम्र 35 वर्ष नर्मदा में नहाने के लिए गया था, नर्मदा नदी में नहाते समय डूब गया था। देवरी पुलिस और रायसेन से रेस्क्यू टीम उस लड़के की खोज में लगी हुई थी। मनोज राय की लाश तो अभी तक रेस्क्यू नही मिली, परंतु नग्न अवस्था में अज्ञात युवती का शव मिल गया।
देवरी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल उदयपुरा भेजा गया। युवती का पोस्टमार्टम गुरुवार की सुबह होगा। थाना देवरी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।

Related Articles

Back to top button