धार्मिकमध्य प्रदेश

नर्मदा परिक्रमा के लिए श्रद्धालु हुए रवाना

रिपोर्टर : राधेश्याम साहू
उदयपुरा । कुछ दिन पूर्व बोरास नर्मदा घाट पर फरैंया परिवार की और से स्वर्गीय गोविंदसिंह फंरैया की पुण्य स्मृति में अंतरराष्ट्रीय कथावाचक जया किशोरी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया था।
जिसमें हजारों की संख्या में संभाग एवं क्षेत्रवासी श्रद्धालुओं ने श्रीमद् भागवत कथा का रसपान श्रवण किया था एवं कथा समापन के दिन विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया था । जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं द्वारा प्रसादी ग्रहण की गई थी।
उसी धर्म ध्वजा को आगे बढ़ाते हुए एक बार फिर फरैया परिवार की ओर अपने सौजन्य से 54 श्रद्धालुओं को नर्मदा परिक्रमा के लिए झिकोली घाट से मां नर्मदा की पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं को बस से रवाना किया। इस अवसर पर फंरैया परिवार के उदयपुर नगर परिषद प्रतिनिधि बृजेंद्रसिंह राजपूत, धीरज सिंह राजपूत ने अपने परिवार जनों के साथ यात्रियों का पुष्प हार से स्वागत किया। मां नर्मदा परिक्रमा मैं 28 श्रद्धालु उदयपुरा एवं 26 श्रद्धालु बोरास घाट के हैं। मां नर्मदा परिक्रमा श्रद्धालुओं का संपूर्ण व्यय फरैया परिवार के सौजन्य से किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button