मध्य प्रदेश
नर्मदा परिक्रमा में धार जिले में हार्ट अटैक से श्रद्धालु की मौत, समाजसेवी ने अपने खर्च से घर पहुंचाया शव
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के जबेरा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद राय समाज सेवी के द्वारा एक बार फिर बहुत ही सराहनीय कार्य किया गया ग्राम कोडल (तेंदूखेड़ा,) निवासी रामकृष्ण यादव नर्मदा परिक्रमा करते समय धार जिला में अचानक हार्टअटैक आ जाने के कारण मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना परिवार के सदस्यों एवं ग्रामीणों ने जनपद पंचायत जबेरा अध्यक्ष प्रतिनिधि विनोद राय को फोन पर जानकारी दी गई। समाज सेवी विनोद राय आपने निजी खर्च से वाहन धार जिले भेज कर शव तेंदूखेड़ा ग्राम कोंडल निवासी रामकृष्णा यादव शव परिजनों सौंपा गया।



