नर्मदा परियोजना की अचानक से फुहारे बनी सड़क, शनिवार शाम 5 बजे की घटना
रिपोर्टर : मनीष श्रीवास
सिहोरा । सिहोरा नगर पालिका क्षेत्र के रेस्ट हाउस के सामने अचानक से नर्मदा योजना का पानी फुहारे में बदल गया और 20 फिट से अधिक उचाई तक पानी की फुहार दिखाई देने लगीं । इस अचानक तेज आवाज से एनएच सड़क किनारे खड़े लोग नर्मदा जल परियोजना की गुणवत्ता तथा कार्यशैली पर चर्चाओं में आ गई ।नर्मदा जल परियोजना बहती नजर आई ।
सिहोरा नगर पालिका क्षेत्र मे नर्मदा जल परियोजना द्वारा किये जा रहे कार्यों की खामियाँ लगातार दिखाई दे रही है। इनके कार्य तथा खामियाँ की लापरवाही कही फूटती पाईप लाईन कहीं खुदी सड़कों के रुप मे दिखाई दे रही है।
इन खामियों और घटनाओं को देख कर जनता कह रही है गुड़वत्ता हीन मटेरियल और काम की लापरवाही से सरकारी खजाने को चूना लगाया जा रहा है। अभी इस परियोजना का लाभ शुरु भी नही हुआ और टूट फूट की घटनाऐं दिखाई देने लगी है अभी से यह हाल देखकर नर्मदा जल परियोजना की सेवा से चिंतित है । न जाने आगें और क्या क्या देखने को मिलेगा ये तो समय ही बतायेगा ।



