मध्य प्रदेश

नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच ने ली शपथ, ग्राम पंचायत बरेली (बार) एवं बम्हनी में शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत बम्हनी एवं ग्राम पंचायत बरेली में नवनिर्वाचित सरपंच, उपसरपंच, पंचों ने गणमान्य जनों की उपस्थिति में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। ग्राम पंचायत बम्हनी सचिव सतीश गौतम द्वारा शपथ पत्र वाचन कर नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती अनीता सुशील कोरी एवं पंच गण मकरंद काछी, अनीता यादव, नरेश चौधरी, प्रेमलता काछी, सीताराम कोल, शिवम कोल, गुलाबबाई कोल, कमलेश कोल, लाल बहादुर कोल, सविता चौधरी, ललता बाई, पानबाई गौड़, पूजा सभी 13 वार्डों के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों को ग्रामीण जन की उपस्थिति में संकल्प का वाचन कर शपथ दिलाई । ग्राम पंचायत प्रांगण में अंकुर अभियान के तहत नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती अनीता सुशील कोरी द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इसी तारतम्य में ग्राम पंचायत बरेली ( बार ) प्राँगण में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन सभी की उपस्थिति में किया गया l जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य प्रिया सिंह एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश चौरसिया, मंडल महामंत्री आशीष चौरसिया की अध्यक्षता रही। सचिव बीरू पांडे ने नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचों का फूल माला पहनाकर सम्मानित किया l कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा शपथ पत्र का वाचन कराते हुए नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती निर्मला जयपाल सिंह , उपसरपंच अशोक उपाध्याय एवं सभी पंचों को गोपनीय शपथ दिलाई । नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती निर्मला जयपाल सिंह ने ग्राम के विकास, शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन एवं आमजन की समस्याओं के निदान के लिए तत्परता के साथ करूंगी। अंकुर अभियान के तहत पर्यावरण संरक्षण एवं गांव को हरा भरा बनाने के लिए वृक्षारोपण कर पौधारोपन कर रक्षा करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रिया सिंह, राजेश चौरसिया, जयपाल सिंह, आशीष चौरसिया, मल्लू पटेल, अनिल पटेल, कृपाल सिंह, लालमन आदवासी, गनपत पटेल, कैलाश पुरी, नीलू झारिया, सचिव बीरू पांडे उपास्थि रहे l कार्यक्रम का संचालन एवं आभार व्यक्त राजेश चौरसिया ने किया l

Related Articles

Back to top button