क्राइम

नवनिर्वाचित सरपंच 15 हजार की रिश्वत लेते धराया, लोकायुक्त की कार्यवाही

सिवनी । प्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों के अलावा घूसखोर जन प्रतिनिधियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में लोकायुक्त पुलिस ने एक नव निर्वाचित सरपंच को 15 हजार घूस लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
सीमेंट ब्रिक प्लांट लगाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र, जनसंख्या प्रमाण पत्र जारी करवाने के एवज में बीस हजार की मांग की गई पर सोमवार को पन्द्रह हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए सरपंच शिवकुमार उइके को रंगे हाथों पकड़ा। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार विकासखंड घंसौर के गांव जैतपुरी निवासी मुकेश कुमार गोलानी पिता मनोहरलाल गोलानी उम्र 42 ने सीमेंट ब्रिक प्लांट लगाने हेतु आवेदन किया था। जिस पर सरपंच ग्राम पंचायत सुचानमेटा जनपद पंचायत कटिया घंसौर जिला सिवनी के सरपंच शिवकुमार उइके पिता भीकम सिंह ने इस कार्य के एवज अनापत्ति प्रमाण पत्र व जनसंख्या प्रमाण पत्र जारी करवाने के एवज में बीस हजार की मांग की गई थी। जिसके चलते सोमवार 22 अगस्त को पन्द्रह हजार लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।
यह कार्रवाई जबलपुर लोकायुक्त पुलिस ने की है। ट्रैप दल सदस्य में निरीक्षक सुरेखा परमार, निरीक्षक रंजीत सिंह, निरीक्षक मंजू किरण तिर्की ट्रैप दल के अन्य सदस्य शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button