अवैध शराब बिक्री रोकने को लेकर भगवती मानव कल्याण संगठन व्दारा टीआई को सौपा ज्ञापन

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । क्षेत्र में जगह जगह गांव गांव मे मे बिक रही अवैध शराब की बिक्री को सख्ती के साथ रोकने के लिये गुरुवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा बम्हनी जिला सागर के व्दारा एक ज्ञापन पुलिस थाना गौरझामर टीआई रविंद्र कुमार को सौपा गया है।
बता दे की भगवती मानव कल्याण संगठन व्दारा लोगो को नशामुक्त मांसाहार मुक्त चरित्रवान एवं चेतनावान बनाने का कार्य किया जा रहा है जिसका उद्देश्य धर्म व राष्ट्र की रक्षा एवं मानवता की सेवा करना है सरकार व्दारा दिये गये शराब के लाइसेंसो के विपरीत असामाजिक तत्वों व्दारा चोरी से अवैध शराब की बिक्री गांव गांव मे कानून व पुलिस को धता बताते हुए की जा रही है जिसके दुखद परिणामों से समाज का तानाबाना व सन्तुलन गडबडा रहा है अपराध चरम पर होने से बहिन बेटियों का घर से निकलना तक मुश्किल हो गया है गरीबो के परिवार तबाह बर्बाद हो रहे है युवाओ का भविष्य खराब हो रहा है बच्चे नशे के आदी होते जा रहे है नशे के कारण अनंत दुर्घटनाये हो रही है लोग गम्भीर बीमारियो के शिकार हो रहे है हत्या जैसे जघन्य अपराधो को अन्जाम दिया जाने लगा है इन सब अपराधो की मूल जड मे अवैध शराब की बिक्री है जिसे सख्ती से रोकने हेतु भगवती मानव कल्याण संगठन व्दारा बमनी ससीरा रानीपुरा साऊढानाआदि मे बिक रही अवैध शराब को रोकने हेतु ज्ञापन देने वालो मे टीम प्रमुख उत्तमसिह, भरत सिह संगठन उपाध्यक्ष, हरगोविंद टीम सहायक बमनी मुन्ना सिह किसान मोर्चा अध्यक्ष केसली शोभाराम संगठन सचिव केसली कैलाशसिह लोधी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष पटना खुर्द मुन्नासिह बाखरवाले गौरझामर, बृजेश लोधी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



