सामुदायिक स्वच्छता परिसर का शुभारंभ
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ग्राम पंचायत उमरियापान में कोरोना काल के पहले न्यू बस स्टैंड मैं यात्री प्रतीक्षालय, प्रसाधन का निर्माण किया गया था। जिससे यात्रियों को कड़ी धूप मैं बसों का इंतजार ना करना पड़े। लेकिन काफी दिनों से यात्री प्रतीक्षालय एवं प्रसाधन में ताला लगा हुआ था जिसके चलते यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिसके चलते यात्रियों को बसों का इंतजार कड़ी धूप में करने के लिए विवश रहे। यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए सरपंच अटल ब्यौहार अपनी टीम के साथ न्यू बस स्टैंड मैं यात्री प्रतीक्षालय, प्रसाधन का शुभारंभ किया। ग्राम प्रधान अटल ब्यौहार ने बताया कि अब यात्रियों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। यात्री अब यात्री प्रतीक्षालय में बैठकर बसों का इंतजार कर अपने गंतव्य की ओर यात्रा कर सकते हैं। यात्री प्रतीक्षालय का शुभारंभ होने से यात्रियों को अब धूप एवं बरसात में कोई असुविधा नहीं होगी। ग्राम प्रधान अटल ब्यौहार ने बताया कि न्यू बस स्टैंड उमरियापान में हो रही अवैध वाहन पार्किंग मैं ऑटो, पिकअप सहित अन्य वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा की न्यू बस स्टैंड में अवैध पार्किंग ना करें अन्यथा जितने वाहन बस स्टैंड में खड़े मिलेंगे उनके ऊपर कारवाही करवाई जाएगी। श्री ब्यौहार ने बताया कि अगर अब बस स्टैंड में अवैध पार्किंग हुई तो अपनी टीम के साथ थाना पहुंच कर थाना प्रभारी से अवैध वाहन पार्किंग करने वाले चालक एवं वाहन की चलानी कार्यवाही के लिए पत्र सौंपा जाएगा । यात्री प्रतीक्षालय शुभारंभ के अवसर पर ग्राम प्रधान अटल ब्यौहार, जनपद सदस्य शैलेंद्र पुराणिक, उपसरपंच जागेश्वर सोनी, पंच जगमोहन चौरसिया, भल्लू पटेल, सचिव सतीश गौतम, रोजगार सहायक सचिव अतुल चौरसिया, शिव कुमार चौरसिया, मोहित चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।



