नाबालिक आदिवासी बच्ची से छेड़छाड़, प्रकरण दर्ज, आरोपी फरार

सिलवानी। पुलिस थाना सिलवानी के एक ग्राम में 16 वर्षीय आदिवासी बालिका खुशबू (परिवर्तित नाम) के साथ गांव के अधेड़ व्यक्ति ने छेड़छाड़ कर परिवार सहित जान से मारने की धमकी का मामला प्रकाश में आया है।
सिलवानी पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर भादवि, पास्को एवं एससीएसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।
पीड़िता ने बताया की मैं कक्षा 11 वी में पढ़ती हूं, हम तीन भाई बहन है मेरी जन्म दिनांक15 जुलाई 2007 है। 12 जुलाई 2023 को मेरे पिताजी सुबह से मजदूरी करने चले गये थे और मेरी मां शासकीय स्कूल में खाना बनाने चली गई थी मेरे दोनो छोटे भाई स्कूल चले गये थे मेरी तबियत ठीक नहीं थी तो मैं स्कूल नही. गयी थी सुबह करीबन 11 बजे मैं घर में अकेली थी अंदर कमरे में पूजा कर रही थी कि तभी हमारे मोहल्ले के कमलेश जैन अचानक से कमरे में घुस गया और बुरी नियत से पीछे से मेरी कमर पकड़ ली और सीना दबा दिया मैने उसे धक्का दिया और चिल्लाई तो कमलेश घर से भाग गया मैं घर से बाहर निकली तो मोहल्ले में कोई नही दिखा । मेरे मम्मी पापा के आने पर मैने घटना की बात मम्मी पापा को बताई। कमलेश जैन ने मेरे मम्मी पापा और मुझे रिपोर्ट करने की धमकी दी थी रिपोर्ट की तो जान से खत्म करवा दूंगा उसके बाद आज मैं हिम्मत करके दादी और पापा के साथ रिपोर्ट की है।
इस संबंध में थाना प्रभारी अमर सिंह धाकड़ ने बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर प्रकरण भादवि, पास्को, एससीएसटी एक्ट के तहत आरोपी कमलेश जैन के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।



