क्राइम

नाबालिग ने खेल खेल में अपने घर में लगाई फांसी, मौत

अपने कच्चे घर में अकेला था नाबालिग
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
सुल्तानपुर । जिले के सुल्तानपुर नगर के वार्ड दस टोहोरिया में एक नाबालिग ने खेल खेल में अपने घर में फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार घटना के दौरान नाबालिग देवी सिंह पिता पिता रूपसिंह अपने कच्चे घर में अकेला था । मां सुनीता बाई खेत पर मजदूरी करने गई थी, दूसरा भाई भी मजदूरी करने गया था । मृतक नाबालिग अकेला ही खेल रहा था । सुने मकान में खेलते समय नाबालिग ने लगाई फांसी। कई वर्ष पहले पिता ने नाबालिग और मां को छोड़ दिया था।
थाना सुल्तानपुर वार्ड नंबर दस टोहोरिया की घटना, जानकारी मिलने पर सुल्तानपुर पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए सुल्तानपुर अस्पताल भेज कर मामले की विवेचना कर रही है ।
अगर आपके बच्चे रहे घर में अकेले तो हो जाए आप भी सावधान
खेल खेल में बच्चो की जा सकती है जान, बच्चो पर रखे नजर। अकेला घर में न छोड़े बच्चे को।

Related Articles

Back to top button