नेमा मंदिर में आयोजित हुआ अन्नकूट महोत्सब
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नेमा नव युवक मंडल, नेमा समाज द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नेमा मंदिर गांधी बाजार में अन्नकूट महोत्सब का भव्य आयोजन 30 अक्टूबर को किया जा रहा है, कार्यक्रम का शुभारम्भ सुबह 8 बजे शोभा यात्रा निकाल कर किया जाएगा, शोभा यात्रा नेमा मंदिर गांधी बाजार से प्रारम्भ होकर, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, महाराणा प्रताप रोड, शिवालय चौक होते हुए नेमा मंदिर, गांधी बाज़ार पहुंचेगी, सुबह 11 बजे भगवान् को अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा तत्पश्चात महाआरती की जाएगी । दोपहर 1 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा, जिसमे गणमान्य नागरिकों, बहार से आए हुए स्वजातीय बंधुओ एवं प्रतिभावान छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम मे क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपालसिंह राजपूत, पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि मलखान सिंह जाट सहित नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि पुष्पेंद्रसिंह ठाकुर, जिला पंचायत् सदस्य मोहित लोधी, हिन्दु उत्सव समिति अध्यक्ष संजय राय सहित् अन्य् गणमान्य नागरिक शामिल होंगे ।


