मध्य प्रदेश

नेशनल हाईवे 44 पर गड्ढों ने लिए बड़े आकार, हो रही है दुर्घटनाएं

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । राष्ट्रीय राजमार्ग 44 फोर लाइन पर इन दिनों गड्डो के आकार दिनों दिन बढ़ने और गहरे होने से तेज गति वाहनो के टायर फटने पंचर होने कमानी एक्सल घुल्ला आदि के टूटने की अब तक अनगिनत सडक दुर्घटनाएं घट चुकी है यदि गड्डो को अतिशीघ नही भरा जाता है तो गड्डो के निरन्तर बढते रहने से राष्टीय राज मार्ग चबालीस गड्डो की सडक के नाम से विख्यात हो जावेगी चालको को इन आगत दुर्घटनाओ के चलते वाहनों को धीमी गति सेे चलाना पड रहा है देखा जा रहा की गड्डो की गहराई बेहद चिन्ता मे डालने वाली है जो भीषण दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे हैं ठेकेदारो की मनमानी के कारण सड़क पर पूरे बरसात भर गड्डो को नहीं भरे जाने से यह गड्ढे बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच गए हैं जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं घट रही हैं वाहनों को गडडो को बचा बचाकर निकलने में भी एक्सीडेंट जैसी बडी दुर्घटनाएं सहज घट रही हैं भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग के प्राधिकरण द्वारा इस ओर अभी तक कोई ध्यान नहीं दिए जाने से मार्ग की हालत बेहद खराब हो गई है।

Related Articles

Back to top button