क्राइम
नोहटा थाना प्रभारी विकास चौहान की कार्यवाही
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए जा रहे अवैध हथियार के विरुद्ध कार्रवाई में बुधवार को थाना नोहटा पुलिस द्वारा धरमू उर्फ धरमदास यादव पिता खिलाने यादव उम्र 55 वर्ष निवासी अभाना से एक 12 बोर का देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस जब्त कर 25, 27 आर्म्स एक्ट का मामला पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय पेश किया गया। दिनांक 17 जुलाई 2023 को धरमू यादव द्वारा ग्राम गांधीग्राम के सरपंच नन्हे भाई अहिरवार से उनकी पल्सर मोटर साइकिल चुरा कर लेकर भाग गया था जो धारा 379 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध किया गया था जो उक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है दोनों प्रकरणों में माननीय न्यायालय पेश किया गया था जिसे माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेज दिया गया है।



