धार्मिक
न्याय के देवता शनिदेव की जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम, वृट सावित्री पूजा के साथ जगह जगह भंडारे के आयोजन
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जहां महिलाओं ने अपने पति की सुरक्षा को लेकर व्रत रखा और वृट वक्ष की पूजा अर्चना की । वही शुक्रवार को न्याय के देवता शनि देव महाराज जी के जन्म उत्सवों पर सभी शनिदेव मंदिरों में सुबह से ही पूजा पाठ करने वाले भक्तों की भीड़-भाड़ कतार में लगीं हुई थी । और शनि देव महाराज जी की जंयती पर्व को लेकर शनि देव मंदिरों में भंडारे के आयोजन सुबह से लेकर देर रात तक चलते रहें ।
सिहोरा नगर के सिविल न्यायालय कोर्ट के सामने विराजमान शनि देव महाराज जी के मंदिर में रात्रि 8: बजे शनि देव महाराज जी की महा आरती का आयोजन किया गया और सभी भक्तों ने दिव्य दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़-भाड़ अधिक मात्रा में देखने को मिली ।

