मध्य प्रदेश

विधायक के प्रयासों से मिली 11 करोड़ 25 लाख पुल की सौगात

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विकासखंड ढीमरखेड़ा के सिलौंडी क्षेत्र के ग्राम सगवा पुल लालपुर ग्राम पंचायत के बीच बना पुल पिछली बारिश में क्षत्रिग्रस्त हो गया था। सिलौड़ी मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी ने ग्रामीणों की जन समस्यायों को तत्परता के साथ क्षेत्रीय विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह को अवगत कराया।
जिस पर विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने सिलौड़ी क्षेत्र के सगवा का क्षतिग्रस्त पुल का अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया।
विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह एवं लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह को पत्र लिखकर क्षतिग्रस्त पुल की जानकारी देते हुए नवीन पुल की स्वीकृति की मांग की। विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को बताया कि सगमा पुल क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण आवागमन बधित हो गया। मुख्यमंत्री ने विधायक के पत्र को गंभीरता से लेते हुए तत्काल लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे सगमा पुल निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र तैयार करें।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने विधायक के पत्र पर सगवा पुल ग्राम पंचायत लालपुर हेतु 11 करोड़ 25 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।
जल्द ही निविंदा प्रक्रिया के बाद नवीन पुल का निर्माण कार्य शुरू होगा। पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद ज्ञापित किया। क्षेत्रवासियों ने विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह और मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी का बहुत आभार व्यक्त किया ।

Related Articles

Back to top button