पटवारी द्वारा नायब तहसीलदार के आदेश की अवहेलना

रिपोर्टर : कुन्दनलाल चौरसिया
गौरझामर । इन दिनों राजस्व विभाग में अनियमितताएं मनमानी एवं लापरवाही की शिकायतें सबसे ज्यादा मिल रही हैं जिसके कारण किसान और आम लोग भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं अपनी जमीन की पैमाइश कराने के लिए जहां लोगों को तहसील कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहा है वहीं आम जनता पटवारियों के चक्कर में घनचक्कर बने हुए है हमारे संवाददाता को छोटेलाल पिता मनबोध लोधी निवासी सुजानपुर पटवारी हल्का नंबर 14 ग्राम सिमरिया खसरा नंबर 21 रकवा 3.49 हेक्टेयर आवेदक ने अपनी उक्त जमीन का सीमांकन हेतु नायब तहसीलदार देवरी प्रभार मंडल गौरझामर को आवेदन विधिवत प्रस्तुत किया था जिसके परिप्रेक्ष्य में नायब तहसीलदार ने जमीन की पैमाइश हेतु 11/4/ 2023 में आदेश पारित करते हुए पटवारी को 15 दिन में सीमांकन कर फील्डबुक जमा करने के आदेश दिए गए थे लेकिन संबंधित पटवारी की लापरवाही और मनमानी के चलते करीब ढाई महीने बीत जाने के बाद भी उक्त जमीन की पैमाइश नहीं की जा सकी जब विभाग के पटवारी ही अपने मातहत अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने लगे तो फिर आम लोगों का क्या होगा उल्लेखनीय है कि आदेशों की अवहेलना के चलते किसान तो परेशान हो ही रहे हैं किसान की विडम्बना तो यह है कि अभी बरसात लग जाने के कारण उसकी पैमाइश नहीं हो पाएगी इसके लिए उसे चार-पांच महीने इंतजार करना पड़ेगा अधिकारी इस ओर ध्यान दें।



