क्राइम

पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, जंगल में दफन की लाश

पत्नि के चरित्र पर घटना को दिया अंजाम
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा

शहडोल। शहडोल जिले के देवलोंद थाना क्षेत्र के करोंदिया निवासी रामकिशोर पटेल अपनी पत्नी सरस्वती पटेल के साथ 12 नवंबर को पास के ही जंगल में लकड़ी काटने गया था। जहां चरित्र संदेह पर पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इतने में भी जब उसका मन नहीं माना तो उसका सिर और धड़ दोनों अलग-अलग जगह दफन कर फरार हो गया।
इस दौरान जंगल में महिला की स्वेटर और साड़ी पड़े होने की सूचना पर पुलिस ने पड़ताल की। तब पाया कि रामकिशोर ने पत्नी की हत्या कर दी है।

बताया जाता है कि पति रामकिशोर पटेल मजदूरी करने बाहर गया था, एक साल बाद दीपावली में घर वापस आया था। रामकिशोर अपनी पर चरित्र संदेह करता था जिसके चलते वह अपनी पत्नी से नफरत करने लगा। इसी कारण अपनी पत्नी को दर्दनाक मौत देकर फरार हो गया था।

Related Articles

Back to top button