मध्य प्रदेश

पांच साल की गारंटी वाली सड़क दो साल में ही उखड़ी, पैदल चलना भी हो रहा मुश्किल

टी03 से नूरपुरा गांव तक लाखों की लागत से बनी सड़क के हालात बद से बदतर
विभाग के अफसर सड़क की मरम्मत कराए जाने को लेकर लगातार लापरवाह बने हुए हैं

रिपोर्टर : रिजवान खान
जैथारी। लाखों रूपए की लागत से बनी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत निर्मित ग्रेवल मार्ग का डामरीकरण में बनी टी03 से नूरपुरा तक बनी सड़क पूरी तरह उखड़ गई है। जिसके चलते इस सड़क पर वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है। जबकि सड़क की पांच साल की गारंटी थी लेकिन समय से पहले ही सड़क उखड़ने लगी है। जिससे वाहन चालक भी अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। ग्रामीण कई बार अफसरों से शिकायत कर सड़क की निर्माण की मांग कर चुके है। लेकिन सड़क निर्माण में अफसर दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। जानकारी अनुसार उक्त सड़क का निर्माण वीरेन्द्र सिंह राजपूत गणेष काॅलोनी बरेली द्वारा किया गया है।
मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना टी03 नूरपुरा 5 साल की गारंटी में बना हुआ था इससे पहले ही जगह-जगह से गड्ढे हो गए और रोड उखड़कर अलग हो गया। ग्रामीणों ने बताया कई बार इसकी शिकायत भी कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। ठेकेदार वीरेंद्र राजपूत से जब कहा गया तो उन्होंने कहा कर्मचारी द्वारा इसको दिखाते हैं, जबकि ग्रामीणों का कहना है यह रोड गारंटी में है इसको जल्द से जल्द ठीक किया जाए। ग्रामीण शिकायतकर्ता संतोष यादव, गगन यादव, बृजेश रघुवंशी, दीपक यादव ने जल्द से जल्द सड़क मरम्मत कराने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button