मध्य प्रदेश

पानी की फुहारों के बीच विधायक ने किया जनसम्पर्क मतदाताओं से की भाजपा प्रत्याशियों को प्रचण्ड बहुमत से जिताने की अपील

सिलवानी। भाजपा के पार्षद पद के प्रत्याशियों के समर्थन में विधायक रामपाल सिंह राजपूत एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने शुक्रवार को पानी की रिमझिम फुहारों के बीच गली गली पहुँच कर मतदाताओं से जनसंपर्क किया। व प्रदेश और केंद्र सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। विधायक श्री राजपूत ने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। तथा कहा कि विकास के लिए भाजपा को ही चुने। केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार होने से नगर विकास के लिए राशि की कमी नही आने दी जाएगी।
तय कार्यक्रम के तहत वार्ड 01 से वार्ड 07 तक विधायक राजपूत ने मतदाताओं से जनसंपर्क किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला सहित पार्षद प्रत्याशी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button