मध्य प्रदेश
पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने किया हाइवे पर चक्काजाम
सिलवानी। सोमवार को ग्राम सिंगपुरी उचेरा के ग्रामीणों ने पानी की समस्या को तहसील कार्यालय के सामने राजमार्ग 44 पर चक्काजाम कर दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं खाली बर्तन चिल चिलाती धूप में लेकर बैठी है। मौके पर तहसीलदार जीसी गोस्वामी, टीआई भारत सिंह सहित पुलिस बल मौजूद। पीएचई के वरिष्ठ अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग।
ग्राम में पानी की समस्या और नवीन जल मिशन में 75 लाख की योजना में भ्रष्ट्राचार की जांच कराने की मांग।



