पुलिस की बड़ी कामयाबी हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध हथियार के साथ किया गिरफ्तार
किसी अनजान घटना को होने से पहले रोका
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
भोपाल । भोपाल जिला बदर आरोपी जिला बदर का उल्लंघन करते हुए थाना जहांगीराबाद पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। आरोपी का नाम है अरशद उर्फ बब्बा है जिस पर भोपाल के विभिन्न थानों में लगभग 40 से ज्यादा मामले दर्ज है और इसी आरोपी को 3 बार जिला बदर की कार्यवाही भी हो चुकी हैं, इस अपराधी पर कई गंभीर अपराध दर्ज है जैसे की हत्या का प्रयास, मारपीट, अड़ीबाजी, घर में घुस के मारना जैसे कई दर्जनों अपराध
राजधानी भोपाल के जहांगीराबाद थाने में नवागत थाना प्रभारी शाहबाज खान को सूचना तंत्र के माध्यम से सूचना मिली की निगरानी बदमाश अरशद उर्फ “अरशद बब्बा” एक चाय की दुकान के सामने खड़ा है कुछ लोग उसके साथ हैं और उसके पास हथियार भी है जैसे ही सूचना मिली मामले की गंभीरता को समझते हुए थाना प्रभारी ने क्षेत्र को जानने वाले जांबाजो उप निरीक्षक लक्ष्मण राई, उप निरीक्षक दिनेश रघुवंशी, अजय वाजपेई, प्रधान आरक्षक सादिक खान, एहसान, आरक्षक सुमित, नीरज को साथ लिया और निकल पड़े बब्बा को पकड़ने सूचना के आधार पर चाय की दुकान पर पहुंचे और घेराबंदी कर बब्बा को हथियार सहित धर दबोचा ।
पुलिस ने आरोपी के पास से धारदार हथियार बरामद कीया थाना प्रभारी शाहवाज खान ने मिडिया से चर्चा के दौरान बताया कि निसंदेह आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहा था उससे पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया ।



