क्राइम

पुलिस मिलीं सफलता, मोटरसाइकिल चोर पकड़ कर न्यायालय पेश किया

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । तेजगढ़ थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम परासई निवासी मोटरसाइकिल चोरी की रिपोर्ट प्रमोद सिंह लोधी पिता बहादुर सिंह लोधी उम्र 24 वर्ष नि ग्राम परासई थाना तेजगढ द्वारा दिनांक 3 अगस्त 23 को थाना उपस्थित आकर जुवानी रिपोर्ट लेख कराई थी दिनांक 2 अगस्त 2023 को पटेरिया हार अपनी मोटर साईकिल क्रं. MP 34 MI 2112 से गया था जो शाम करीब 6.30 बजे घर वापिस आकर मोटर साईकिल को अपने घर के सामने खड़ी करके घर के अन्दर चला गया था और खाना पीना खाकर सो गया था। फिर सुबह करीब 7 बजे उठकर देखा तो मेरे घर के सामने मेरी मोटर साईकिल नहीं थी जो मैने अपनी मोटर साईकिल की तलाश आसपास एवं ग्राम परासई में किया जो मोटर साईकिल नहीं मिली मेरी मोटर साईकिल क्रं. MP 34 MI 2112 बजाज कंपनी काले रंग की प्लेटीना कीमती 15000 रूपये की है। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है प्रार्थी कि रिपोर्ट पर थाना तेजगढ में अप.क्र. 256/23 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, एसडीओपी तेदूखेड़ा के मार्गदर्शन में दिनांक 1 सितम्बर 2023 को सायबर सेल दमोह व मुखबिर की सूचना पर संदेही अशोक उर्फ अस्सू पिता स्व. विहारी सिंह लोधी उम्र 26 वर्ष नि. ग्राम देवरी लीलाधर थाना तेजगढ जिला दमोह से हिकमा तमली से पूछताछ पर अपने मेमोरेण्डम कथन में दिनांक 2 अगस्त 2023 को ग्राम परासई से मोटर साईकिल क्रं. MP 34 MI 2112 बजाज प्लेटिना एवं दिनांक 7 जून 2023 को बस स्टेण्ड तेजगढ से एक मोटर साईकिल हीरो स्पेण्डर क्र. MP 20 NV 0816 चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी से चोरी गई मोटर साईकिल क्रं. MP 34 M1 2112 बजाज कंपनी काले रंग की प्लेटीना आरोपी से जप्त की गई एवं आरोपी को गिरफ्तार कर जे.आर. पर न्ययालय पेश किया, आरोपी का जेल वांरट प्राप्त होने से जेल दाखिल किया गा ।
इस कार्यवाही में थाना तेजगढ़ से थाना प्रभारी उनि धमेन्द्र उपाध्याय, प्रकरण के विवेचक प्रआर रघुराजसिंह, आर. नन्हेभाई, आर. चेन सिंह, आर. चालक राजेश ठाकुर का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button