मध्य प्रदेशराजनीति

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर जसवंतसिंह रघुवंशी के सुपुत्र योगेंद्रसिंह रघुवंशी भाजपा में हुए शामिल

कांग्रेस का गढ़ माने जाने वाले ग्राम रजवाड़ा में भाजपा ने लगाई सेंध
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली| मध्य प्रदेश के कांग्रेस पार्टी के कद्दावर नेता पूर्व मंत्री उदयपुरा विधानसभा में मजबूत पकड़ रखने वाले ठाकुर जसवंतसिंह रघुवंशी रजवाड़ा के सुपुत्र योगेंद्र सिंह रघुवंशी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की नीति रीति से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी परिवार में शामिल हुए | मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने योगेंद्रसिंह रघुवंशी को पार्टी का गमछा पहना कर भाजपा परिवार में स्वागत किया रघुवंशी को भारतीय जनता पार्टी परिवार में जोड़ने के लिए ठाकुर रामपालसिंह पूर्व मंत्री की अहम भूमिका रही | योगेंद्र रघुवंशी के भाजपा पार्टी में आने से कांग्रेस पार्टी को कहीं न कही नुकसान हो सकता हैं। क्योंकि ग्राम रजवाड़ा कांग्रेस का गढ़ माना जाता है कांग्रेस के गढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने सेंध लगाई है | वहीं भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर उदयपुरा भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र शिवाजी पटेल ने योगेंद्र रघुवंशी का स्वागत किया |

Related Articles

Back to top button