मध्य प्रदेशराजनीति

कांग्रेस ने दी मृत बच्चों को श्रद्धांजलि, निकाला केंडल मार्च

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने नगर में कैंडल मार्च निकालकर छिंदवाड़ा में सिरप से हुई बच्चों की मौत के मामले पर गहरा विरोध दर्ज कराया। काग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियाँ जलाकर मौन जुलूस निकाला और भाजपा सरकार व स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।
कैंडल मार्च का नेतृत्व ब्लॉक काग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में एक बेहद दर्दनाक घटना हुई है, लेकिन सरकार पूरी तरह मौन है। स्वास्थ्य मंत्री को तत्काल हटाया जाना चाहिए। छिंदवाडा में बच्चों की मौत अत्यंत पीड़ादायक है। सरकार को चाहिए कि दवाइयाँ बनाने वाली कंपनियों में इस्तेमाल होने वाले हानिकारक केमिकल्स पर तुरंत रोक लगाए और उनकी गहन जांच कराए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ न हों। सरकार ने सीरप बनाने वाली कंपनी पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसी कंपनियों को अनुमति देने वाले जिम्मेदारों पर तत्काल सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
कांग्रेस ने इस घटना के लिए जिम्मेदार दवा कंपनी के मालिक के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की, साथ ही मृत बच्चों के परिजनों को प्रत्येक को उचित मुआवजा देने की बात कही है। इस दौरान ग्रामीण अध्यक्ष जाहर सिंह लोधी, प्रताप सिंह जाट, संतोष कण्डया, श्रीप्रकाश जैन, राजेश यादव, प्रकाश पटेल, चंद्रेश जैन, राजकुमार शुक्ला, संजय राय, प्यारे आकाश, शाकिर मंसूरी, जफर शाह, शिव सेन, बासू समैया, जयकरन लोधी, आयुष्मान पठ्या, हेमंत गौर, शैलेन्द्र घोषी आदि सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button