पर्यावरणमध्य प्रदेश
प्रत्येक बच्चे के जन्म दिवस पर किए जाते हैं पौधे वितरण
गैरतगंज । शनिवार को बाल सभा में पर्यावरण का संदेश देते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय समनापुर कला गैरतगंज में प्रभारी प्राचार्य संतोष मालवीय द्धारा छात्र-छात्राओं के जन्मदिवस पर पौधे वितरण किए गए तथा माह दिसंबर में जिन छात्र छात्राओं के जन्मदिवस निकल चुके हैं उनको भी आज पौधों का वितरण किया गया तथा बताया गया कि पौधों को घर पर लगाना है एवं पौधों की देखरेख भी करना है तथा एक माह बाद पौधे के साथ फोटो खींच कर लाना है । पर्यावरण सँरक्षण के लिए पेड़ लगाना ओर उनकी रक्षा करना बहुत आवश्यक हैं।



