मध्य प्रदेश
प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन किया जोरदार स्वागत
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी। रविवार को मध्यप्रदेश तैलिक साहू महासभा के दूसरी बार ताराचंद्र साहू के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद नगर में प्रथम आगमन पर बेगवा में मां कर्मा ढाबा पर जगदीश साहू की अगुवाई में फूल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान ताराचंद्र साहू ने कहा कि समाज के विकास के लिए हमेशा तत्पर हूं और मेरा प्रयास रहेगा कि समाज को एकसूत्र में पिरोने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं जिससे समाज का राजनैतिक क्षेत्र में प्रतिनिधित्व बढे़ जो कि समाज में मील का प्रत्थर साबित होगा। इस दौरान नवयुवक मंडल अध्यक्ष विकास साहू, उपाध्यक्ष मुकेश साहू, मीडिया प्रभारी शुभम साहू, जसवंत साहू, दीपेश साहू, हेमंत साहू, कैलाश साहू आदि मौजूद रहे।



