मध्य प्रदेश

सरकारी तालाब पर एक शख्स ने किया कब्जा, ग्रामीणों ने कलेक्टर, एसपी से की शिकायत

ग्रामीणों को देता हरिजन एक्ट में फंसाने की धमकी
सिलवानी । जनपद पंचायत सिलवानी की ग्राम पंचायत वर्धा के सरकारी तालाब में ग्राम बाबूलाल अहिरवार पिता कोमल अहिरवार द्वारा शासकीय तालाब पर अवैध कब्जा किए जाने से परेशान ग्रामीणों ने रायसेन पहुंचकर अपर कलेक्टर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खारपुसे को ज्ञापन सौंपकर कब्जा हटवाने की मांग की है।
सौंपे गये ज्ञापन में उल्लेख किया है कि बाबूलाल अहिरवार पिता कोमल अहिरवार निवासी ग्राम वर्धा ने ग्राम के ही खसरा नं 134/3 रकवा 1.8820 हैक्टेयर शासकीय तालाब पर अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। उक्त भूमि पर ग्राम पंचायत द्वारा 2006 तालाब निर्माण कराया गया था एवं विगत वर्ष ग्रामवासियो द्वारा जनसहयोग से 3,90,000/- रूपये का कार्य कराया गया था। तालाब पर अतिक्रमण करने की कोशिश करता है और ग्रामीणों द्वारा मना करने पर सभी को हरिजन एक्ट के झूठे केश में फंसाने की धमकी देता है। हम लोगो की कई बार झूठी रिपोर्ट भी कर चुका है। इस संबंध में दिनांक 24 जून 2024 को बाबूलाल ने तालाब की बंधान जेसीबी मशीन द्वारा मिटा रहा था इस संबंध में ग्राम चौकीदार ने तहसीलदार सिलवानी को शिकायत की मौके पर तहसीलदार ने जेसीबी मशीन हटवाई । तहसीलदार के साथ चौकीदार साथ थे। इसके बाद थाना सिलवानी के द्वारा तहसीलदार के साथ होते हुये चौकीदार एवं गाँव के अन्य दो लोगो पर झूठा हरिजन एक्ट का केस बनवा दिया। विगत वर्ष भी इसने तालाब पर कब्जा करने की कोशिश की इस सबंध में ग्राम के एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया और इसके विरूद्ध 307 प्रकरण पंजीबद्ध है।
ग्रामीणों ने बाबूलाल अहिरवार के विरूद्ध जल्द से जल्द उचित कानूनी कार्यवाही एवं शासकीय तालाब पर इसका अवैध कब्जा को हटवाने जाने की मांग की है।
इस अवसर पर मनीराम, संदीप, मुकेश, रमेश रघुवंशी, रामू विजयसिंह, शिवदास, लखन, पदमसिंह, कृष्णकुमार, रघुवीरसिंह, हाकमसिंह आदि प्रमुख रूप् से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button