मध्य प्रदेश

बड़वारा विधायक ने दिव्यांगजनो को ट्राय सायकिल का वितरण किया

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा स्थित मंगल भवन में बड़वारा विधायक विजयराघवेंद्र सिंह ने दिव्यांगजनो को ट्रायसा तय तयइकिल की सौगात दी । गौरतलब है कि उक्त उपकरण के लिए विधायक निधि से 544000 रुपए की राशि से विधायक विजय राघवेंद्र सिंह ने सामाजिक न्यास बिभाग को दिया गया । जिसके फलस्वरूप आज जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा कार्यालय के मंगल भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्रीय विधायक विजय राघवेंद्र सिंह एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी यजुवेंद्र कोरी की उपस्थिति में दिव्यांगजनों को कार्यक्रम में बुलाकर ष्ट्राय सायकिल का वितरण किया गया । उपस्थित सभी दिव्यांगजनो ने विधायक का सह्रदय आभार प्रकट किया ।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष आनंद मिश्रा, जनपद सदस्य शैलेन्द्र पौराणिक, सिद्धार्थ दीक्षित, रंजीत सिंह, विराट पांडेय, कुलदीप तिवारी, स्वतंत्र चौरसिया, अमित गर्ग, रवि अवस्थी, विकास निगम, अखिलेश राजभर, गणेश दत्त गौतम, निरंजन खटीक, राममित्र शर्मा, जिहानी लाल, शोभाराम आदिवासी, अटल बाजपेई, अरविंद साहू, सतीश दुबे, शुभम नामदेव सहित सेक्टर प्रभारी एवं समस्त मंडलम अध्यक्ष व बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिती रही ।

Related Articles

Back to top button