श्रीमद्भागवत को आत्मसात करें होगा, जीवन का उद्धार : सुश्री प्रेमलता मिश्रा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । भोपाल रोड़ स्थित ग्राम बर्री कलां में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का शुभारंभ राष्ट्रीय मानक भागवत कथावाचक सुश्री प्रेमलता मिश्रा भोपाल के द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करते हुए सभी श्रद्धालुओं को अपने जीवन में श्रीमद् भागवत के उपदेशों और आदर्शों को आत्मसात करने की सीख देते हुए कहा कि जिस व्यक्ति ने अपने जीवन में भगवान श्रीकृष्ण के द्वारा बताए गए उपदेशों जीवन में आत्मसात कर लिया उसके जीवन का उद्धार हो गया।
मुख्य यजमान सरपंच महाराज सिंह लोधी परिवार द्वारा करवाया जा रहा है।
कथा के तीसरे दिन कथा का श्रवण करने पूर्व केबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेन्द्र सिंह ठाकुर नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी सहित सम्मिलित होकर भागवत कथा पर पुष्प अर्पित कर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की तथा कथावाचक दीदी सुश्री प्रेमलता मिश्रा से आशीर्वाद ग्रहण किया।
इस दौरान कथा में शामिल भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष अजय जाट, सुल्तानगंज मण्डल अध्यक्ष हरिराम यादव, जनपद सदस्य वीरेन्द्र यादव, पूर्व हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष संतोष राय, सरपंच भगवान सिंह पटेल, हफसीलि सरपंच बबलू पटेल, सरपंच प्रतिनिधि देवी सिंह लोधी, सरपंच प्रतिनिधि प्रीतम पटेल, राकेश दुवे, संदीप व्यास, नरेश शुक्ला, कुलदीप लोधी, मुकेश लोधी सहित कथा श्रवण करने बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं सहित आसपास के ग्राम उमरखोह, बर्री खुर्द, विनायकपुर, मूड़ला चावल इत्यादि गांवों से भी सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए।



