एसडीएम ने मंदिर, मस्जिद पर से ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर नियंत्रण को लेकर भ्रमण
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली । मध्यप्रदेश शासन के आदेशानुसार एसडीएम संतोष मुद्गल के द्वारा रायसेन जिले की तहसील बरेली, उदयपुरा एवं बाड़ी की मन्दिर मस्जिदों के गुम्बद पर लगे लाउडस्पीकर निकलवाने के लिए धार्मिक संगठनों से निवेदन कर स्वेच्छा से हटाते यंत्र, साथ ही मांस विक्रेताओ की दूकानों पर हरी नेट लगवायी गयी। आपको जानकारी लेकिन ध्वनि विस्तारक यंत्रों से बीमारियों को बढ़ावा मिल रहा है इसी कारण से मध्यप्रदेश शासन को ध्वनि विस्तारक यंत्रों को जल्द निकालने का आदेश जारी करना पड़ा।
बरेली एसडीएम संतोष मुद्गल ने जैसे ही धार्मिक संगठनों से निवेदन किया सभी ने शासन के आदेश का पालन करते हुए स्वेच्छा से लाउडस्पीकर निकलवाने शुरू कर दिये। बरेली में रामलीला मैदान के राममंदिर संकटमोचन हनुमान मंदिर एवं दो मस्जिदों के दो-दो स्पीकर निकाले वहीं उदयपुरा में मंदिर मस्जिद के दो स्पीकर बाड़ी में भी विना किसी भेदभाव के अनुशासनात्मक की जावेगी।
बरेली हिन्दु उत्सव समिति ने आवेदन देकर स्पष्ट किया है कि मंदिर से स्वेच्छा से लाउडस्पीकर निकाले जायेंगे यह भी लिखा है कि तेज आवाज वाले यंत्रों को निकालकर कम ध्वनि की एक ही स्पीकर लगाया जाये जिससे आपत्ति जनक शासन की कार्यवाही में वादा उत्पन्न न हो।
एसडीएम ने नगर के सभी धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर उचित निर्देशो का पालन किया।
वहीं मार्केट में संचालित मांसाहार की दुकानों पर हरी नेट लगाकर विक्रय करने की हिदायत दी एक दुकानदार पास लाइसेंस न होने पर विक्रय की अनुमति निरस्त की। नगर में इस आदेश की प्रशंसा की जा रही है।



