मध्य प्रदेश

बाइक चलाते युवक को अचानक आया अटैक, मौके पर मौत, प्रत्यक्षदर्शी हतप्रद

मौत कब किसको अपने आगोश में ले कोई भरोसा नहीं
ब्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
गैरतगंज। कहते है कि मौत कब किसको अपने आगोश में ले लेवे कोई भरोसा नहीं है इसी तरह का मामला गैरतगंज में घटित तब हुआ जब बाइक चलाते एक युवक को अचानक अटैक आ गया। जिससे उसकी मौके मौत हो है। प्रत्यक्षदर्शी इस पूरी घटना के बाद हतप्रद है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के ग्राम खजुरिया में रहने वाले 32 वर्षीय भीकम लोधी आ. बाबूलाल को बाइक चलाते समय अचानक अटैक आ गया। और चंद सेकंडों में ही युवक की जीवन लीला समाप्त हो गई। घटना गुरुवार दोपहर 3 बजे की है। मृतक अपने घर से गैरतगंज कुछ काम से आया था तभी भोपाल सागर मुख्य सड़क मार्ग पर रात दिन पेट्रोल पंप के सामने बाइक चलाते हुए आ रहे भीकम को अचानक चक्कर आ गया उसने गाड़ी रोकी। तथा चंद मिनिट में वह गाड़ी समेत नीचे गिर गया। बाद में दोबारा वह उठकर बाइक पर बैठा ओर फिर नीचे गिर गयं। दूसरी बार नीचे गिरने के बाद वह फ्रि उठ नही सका। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक की हालत देखकर जब वे मौके पर पहुंचे तो वह अचेत अवस्था में पड़ा था। उन्होंने बाइक एक तरफकरके युवक को सड़क किनारे कर दिया। तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को गैरतगंज अस्पताल लाई जहाँ डाक्टरो ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि घटना चंद सेकेण्डों के बीच घटित हुई। इस तरह जवान युवक की धड़कने रुक जाने और घटना के घटित होने के बाद हर कोई हतप्रद है।
वही युवक के परिजनों ने भी युवक को पहले से किसी भी प्रकार की बीमारी नही होने का दावा किया। मृतक युवक घर मे इकलौता पुत्र था तथा विवाह 2 साल पहले ही हुआ था तथा मृतक की एक छोटी लड़की भी है। इस तरह युवक के चले जाने से परिजनो में मातम छा गया है। तथा पत्नी एवं मां का रो रोकर बुरा हाल है। गौरतलब है कि बीते कुछ समय से युवकों के साथ अटैक की कई घटनाएं घटित हो चुकी है। इन घटनाओं में अधिकतर ऐसे युवक है जिन्हें पूर्व से कोई बीमारी नही है और वे पूरी तरह से स्वस्थ है। इस घटना में भी यही हुआ। अब चिंता की बात यह है कि ऐसा अचानक क्या हो रहा है जिससे इस तरह की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

Related Articles

Back to top button