मध्य प्रदेश

पंचायत बनी मज़दूरो की दुश्मन, रात के अंधेरे में चलाई मशीन, भगवती मानव कल्याण संग़ठन ने रंगे हाथों दबोचा

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । तेंदूखेड़ा मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत बिसना खेड़ी मे मजदूरो को मजदूरी मिले इस उद्देश्य से शासन ने एक 14 लाख रुपये की लागत से एक परकोकेशन टेंक का कार्य स्वीकृत किया था।यह परकोलेशन टेंक ग्राम पंचायत बिसना खेड़ी केकुआ खेरी हारबिसना खेड़ी में बनाया जाना था।और इसको ग्राम पंचायत द्वारा मनरेगा योजना के तहत मजदूरो से बनवाना था। मगर ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव और उपयंत्री गरीब मजदूर के दुश्मन निकले और यह कार्य जेसीबी मशीनों द्वारा बनाया जा रहा था।दिनाक 3 मार्च की रात करीब 10 बजे उक्त स्थान पर उदय राज यादब की 2 जेसीबी मशीने परकोलेशन टेंक की खुदाई कर रही थी कि तभी भगवती मानव कल्याण संग़ठन तेंदूखेड़ा सर्रा सेक्टर की झालोन की टीम के सदस्यों ने उन मशीनों को रंगे हाथों पकड़ा। मशीनों के साथ मीले लोगो ने बताया कि हमे सरपंच सचिव ने कहा था खोदने के लिए।चन्द्र प्रताप, राम शंकर, नन्हे दा ने बताया कि हमे सूत्रों से खबर मिली थी कि यहां पर अवेध रूप से परकोलेशन टेंक खोदा जा रहा है यह मजदूरो के साथ अन्याय है। जिला अधिकारियों के निर्देशन के बाद हम लोग मौके पर पहुँचे ओर देखा तो बात सही थी वहा पर 2 जेसीबी मशीने खुदाई कर रही थी। सुबह जब मोके के पास के लोगो ने बताया कि यह पर लियॉट उपयंत्री, सरपंच सचिव ने मिलकर डाला था। संग़ठन के लोगो ने तुरंत सीईओ मनीष बागरी को पर सूचना दी।
सीईओ तेंदूखेड़ा मनीष बागी ने कहा है कि इसकी जांच की द्वारा करवाई जा रही है वहीं वन परीक्षेत्र अधिकारी पूर्वी सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत बिशन खेड़ी के सचिव ने उक्त कार्य के लिए फॉरेस्ट से एनओसी ली थी मनरेगा अधिकारी राहुल गांधी का कहना है कि यह काम जगल विभाग का है।

Related Articles

Back to top button