मध्य प्रदेश

रायसेन नपा अध्यक्ष पद पर रस्साकशी, दोनों ही दलों को सता रहा क्रॉस वोटिंग का डर

निर्दलीय पार्षदों को अपने पाले में करने की जुगत में भाजपा व कांग्रेस पार्टी के नेता, बीजेपी के पर्यवेक्षक स्वास्थ्य मंत्री के साथ नगर सरकार बनाने रायशुमारी
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। 18 पार्षदों वाली रायसेन नगर पालिका परिषद में इस बार मतदाताओं ने भाजपा कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत नहीं दिया है।जिससे भाजपा कांग्रेस दोनों ही नगर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है।ऐसे में भाजपा के 7 और कांग्रेस के 8 पार्षद सहित दो भाजपा समर्थित एक कांग्रेस समर्थित निर्दलीय बागी पार्षद चुनाव जीतकर नपा परिषद पहुंचे हैं।नगर सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 10 पार्षदों की जरूरत पड़ेगी।इस बार नपाध्यक्ष पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित की गई है।इस लिहाज से भाजपा की तरफ से प्रबल दावेदार वार्ड 13 की बीजेपी पार्षद सविता सेन और कांग्रेस की ओर से नपाध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार वार्ड 5 की कांग्रेस पार्षद किरण राजकिशोर सोनी प्रबल दावेदारी पेश कर चुके है।इसके अलावा बीजेपी से योगिता राहुल परमार वार्ड 9,प्रीति अखलेश सोनी जिझौतिया वार्ड 10 के नाम भी नपाध्यक्ष के लिए नाम चल रहे हैं।
कांग्रेस के ये बड़े नेता नहीं ले रहे दिलचस्पी…
बरेली के कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास सहित कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज खान जिला कांग्रेस संगठन प्रभारी शैलेंद्र पटेल, पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल फिलहाल नगर सरकार बनवाने में सक्रिय नजर नहीँ आ रहे हैं। नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल नगर के चौक चौराहों से लेकर नगर पालिका परिषद तक जरूर एक्टिव दिखाई दे रहे हैं।
विदित हो कि कांग्रेस के पास स्वयं के 8 पार्षद और 1 कांग्रेस समर्थित पार्षद होने के बावजूद जिले के बड़े नेता रायसेन नपा में अपना अध्यक्ष बनाने को लेकर दिलचस्पी लेते नजर नहीं आ रहे हैं।निर्दलीय 3 पार्षदों को कांग्रेस के पक्ष में करने की जोड़तोड़ नहीं कर रहे हैं। जबकि बीजेपी की ओर से सिलवानी विधायक रामपाल सिंह राजपूत, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल ,जिपं अध्यक्ष रायसेन यशवंत उर्फ बबलू मीणा ,पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ जेपी किरार बीजेपी की नगर सरकार बनाने सक्रीय नजर आ रहे हैं।
भाजपा निर्विरोध भी बना सकती है अपना नपा अध्यक्ष….
भाजपा की ओर से जिस गति से पार्षदों को अपने पाले में लेने का काम किया जा रहा है ।उसके मुकाबले कांग्रेस सुस्त नजर आ रही है। ऐसे में भाजपा अपने पसन्द पार्षद महिला  को निर्विरोध नपा अध्यक्ष बना पाने में सफल हो सकती है। क्योंकि कांग्रेस के जो दावेदार मैदान में हैं वह निर्दलीय पार्षदों को अपने पक्ष में कर पाने में असमर्थ नजर आ रहे हैं। लिहाजा इसका सीधा फायदा भाजपा उठा सकती है।
रायसेन नगर पालिका  में अपना अध्यक्ष बनाने की कवायद में जहां भाजपा एड़ीचोटी का जोर लगा रही है वहीं कांग्रेस भी जोरआजमाइश में पीछे नहीं है। वैसे हम आपको यह बता दें कि भाजपा के पास कुल 7 पार्षद हैं जबकि कांग्रेस के 8 और एक निर्दलीय  पार्षद हैं। ऐसे में नगर सरकार बनाने के लिए 2 बीजेपी समर्थित  निर्दलीय तथा 1 निर्दलीय कांग्रेस समर्थित  पार्षद पर दोनों ही दलों का दारोमदार है। हालांकि कांग्रेस और भाजपा को क्रॉस वोटिंग का डर भी सता रहा है।
भाजपा की ओर से नपा अध्यक्ष पद की दावेदारी वार्ड क्रमांक13  की पार्षद सविता जमना सेन के अलावा वार्ड क्रमांक 10 प्रीति अखलेश सोनी और निर्दलीय पार्षद योगिता राहुल परमार ने भी नपाध्यक्ष के लिए दावेदारी पेश की है।सल वहीं कांग्रेस की ओर से वार्ड 5 की पार्षद किरण राजकिशोर सोनी नपाध्यक्ष की कुर्सी के लिए दावेदारी कर रहे हैं। नपा अध्यक्ष की कुर्सी पर अपना व्यक्ति आसंदित कराने के लिए भाजपा विधायक स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी एक्टिव नजर आ रहे हैं। कांग्रेस के बड़े नेताओं में से एक भी पार्षदों को अपने खेमे में लेने के प्रयास करता नजर नहीं आ रहा है। इसे कांग्रेस की कमजोर कड़ी कहा जाना अतिशोक्ति नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button