बेटे की स्मृति में भागवत ज्ञानयज्ञ का आयोजन, आज कथा विसर्जन, कल विशाल भंडारा
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । तेन्दूखेड़ा के वार्ड क्रमांक 9 में दिनांक 13 फरवरी से 20 फरवरी तक साप्ताहिक भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया है। इस कथा के आयोजक पार्वती बाई माता जी, राजकुमार साहू, एवं समस्त साहू परिवार है। स्वर्गीय शरद साहू मालगुजार की पुण्य स्मृति में उनकी माता पार्वती साहू तथा भाई राजकुमार साहू, सुनील साहू, नारायण साहू, पुत्र संजय साहू, पत्नी सुनीता साहू उनके परिवार के लोगो द्वारा नगर में सब्जी मंडी प्रांगण में श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया गया है। शरद साहू का स्वर्गवास कोविड के चलते हो गया था।भागवत कथा वाचक पंडित हरिकिशनजी दुबे है। कथा के सप्तम एवम आखरी दिवस में लोगो ने सुदामा चरित्र, ब्रज होली, परीक्षित मोक्ष, सुखदेव विदाई कथा जैसे महत्वपूर्ण प्रसंगों की लोगो ने सुनकर अपने आप को धन्य किया बाद में कथा विसर्जन की आरती की और कल भंडारे की तैयारी शुरू की।



