धार्मिकमध्य प्रदेश
ब्राह्मण समाज की बैठक बम्हौरी में आयोजित

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
बम्होरी । हिन्दू नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर ब्राह्मण समाज सिलवानी विकासखंड की -बैठक बम्हौरी स्थित शिवलोक कॉलोनी में हुई। जिसमें भगवान परशुराम जी के प्रकटोत्सव के आयोजन को लेकर रुपरेखा तैयार की गई।
इस अवसर पर लोकेश मिश्रा को ब्राह्मण समाज सिलवानी ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व में परशुराम जी का प्राकट्य उत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर बम्हौरी तहसील अध्यक्ष मैथिलीशरण आचार्य, सिलवानी तहसील अध्यक्ष पंकज भार्गव नियुक्त किए गए। बैठक में समाज के पूर्व अध्यक्ष नीलमणि शुक्ला, कार्यवाहक अध्यक्ष श्रीराम आचार्य, विपिन शर्मा, विनोद रावत, महेंद्र शर्मा, आनंद सहारिया, स्वतंत्र शर्मा, शुभम शर्मा, वैभव शर्मा, रोहित मिश्रा, सतीश चतुर्वेदी, उमेश चौबे उपस्थित रहे।


