दूषित पानी पीने से दर्जनों बच्चे हुए बीमार, स्वास्थ्य विभाग सहित एसडीएम मौके पर
ब्यूरो चीफ : राशिद मीर
रायसेन । रायसेन जिले के सुल्तानपुर में दूषित पानी पीने से एक ही गांव के दर्जनों लोग बीमार हुए हैं पूरा मामला सुल्तानपुर तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्रामीण क्षेत्र के इमलिया गांव का है जहां पिछले 24 घंटे में दर्जनों लोगों को उल्टी और दस्त होने लगे, जैसे ही इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को लगी तब स्वास्थ्य विभाग बिना देरी किए मौके पर पहुंचा एवं ग्रामीणों का चेकअप किया, जिसमें दर्जन लोगों को दूषित पानी पीने से बीमार होने का अंदाजा लगाया जा रहा है दूषित पानी पीने से बीमार होने की जानकारी प्रशासन को लगी तो स्वास्थ्य विभाग के साथ एसडीएम गोहरगंज, पीएचई विभाग सहित तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौके पर पहुंचे, वहीं 5 से 6 बच्चों को ज्यादा उल्टी दस्त होने पर सुल्तानपुर प्राथमिक केंद्र भेज दिया गया, बाकी सभी का उपचार गांव में ही किया जा रहा है वही इस मामले में कोई भी बड़ी जनहानि ना हो इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 3 दिन का स्वास्थ्य शिविर लगाया जा रहा है एवं एंबुलेंस सहित समस्त उपचार की व्यवस्था गांव में ही की गई है जिससे आवश्यकता पड़ने पर बीमार लोगों को आसानी से रेफर किया जा सके, बही गांव में एक बच्चे एवं एक बुजुर्ग की मौत हुई है जिसमे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अन्य बीमारियों के चलते गांव में यह मौत हुई है बही दूषित पानी के स्रोतों को फिलहाल बंद कर दिया गया है, एवं पीने के लिए पानी की व्यवस्था गांव के सरपंच द्वारा टैंकरों के माध्यम से की जा रही है।



