भगवान श्री परशुराम जी का जयंती पर पूजन, हत्या के विरोध ज्ञापन सौंपा

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा । शुक्रवार को सर्व ब्राह्मण महासभा साईंखेड़ा के द्वारा अक्षय तृतीया के पवित्र पावन अवसर पर भगवान श्री विष्णु के छटवे अवतार भगवान श्री परशुराम जी का पूजन साविधि संपन्न हुआ।
जिसमे संबोधन की श्रंखला में पंडित राजेंद्र प्रसाद बिलथरिया, लक्ष्मण पचौरी ने भगवान श्री परशुराम जी की पितृभक्ति, रामायण एवं महाभारतकाल में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ साथ यह भी बतलाया गया कि ब्राह्मणों को सदैव अपने धर्म और कर्म में पारंगत होना चाहिए।
डॉ महेन्द्र बसेडिया, सुरेन्द्र बोहरे, राजेन्द्र राजोरिया, राकेश खेमरिया, नितिन तिवारी, हिमांशु दीक्षित के द्वारा विचार व्यक्त किये गए।
मंच संचालन प्रफुल्ल दीक्षित के द्वारा किया गया। संपूर्ण कार्यक्रम सर्व ब्राह्मण महासभा साईंखेड़ा के तहसील अध्यक्ष भानु दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित किया गया जिसमे नगर साईंखेड़ा के सभी वरिष्ठ और कनिष्ठ और युवाओं की उपस्थिति रही और आस पास के ग्रामों से ब्राह्मणों की उपस्थिति हुई सभी ने भगवान श्री परशुराम जी का पूजन किया और पूजन के बाद प्रसाद वितरण हुआ।
उसके बाद करेली के टेकरी मंदिर में हुई पुजारी जी की नृशंस हत्या के विरोध में साईंखेड़ा पुलिस थाने में तह, सर्व ब्राह्मण महासभा साईंखेड़ा के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया जिसमे ये मांग की गई की पुलिस प्रशासन शीघ्र ही अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करें अन्यथा ब्राह्मण समाज उग्र आंदोलन के लिए तत्पर रहेंगे।


