वेयर हाउस चोरी हुई गेहूं चोरी का माल व चोरी में उपयोग किया गया वाहन बरामद पुलिस किया जप्त

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । वेयर हाउस से चोरी 23 अगस्त 2024 को फरियादी टेकचंद रजक पिता रजक निवासी चंपत पिपरिया थाना दमोह देहात ने रिपोर्ट लेख करायी कि एमपी डबलू एलसी वेयरहाउस चंपत पिपरिया से दिनांक 22 – 23 अगस्त 2024 की दरमियानी रात्रि अज्ञात चोर वेयर हाउस से गेहूं की बोरी 98 कुल बजनी 49 क्विंटल कीमती करीबन 98000 रू की चोरी कर ले गया है। जिसकी रिपोर्ट पर थाना दमोह देहात में अपराध क्र. 604/2024 धारा 331(4), 305(a) बी.एन.एस. अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक दमोह, अति. पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन व नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक रावेन्द्र सिंह बागरी व नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी उनि. प्रशीता कुर्मी व स्टाफ द्वारा अज्ञात आरोपियों की लगातार तलाश की उक्त निर्देशन तथा मार्गदर्शन में घटना के एक सप्ताह के भीतर विश्वस्त मुखबिर तंत्र व तकनीकि सहयोग से दिनाँक 30 अगस्त 2024 को आरोपी कैलाश वंशकार से घटना में प्रयुक्त वाहन क्र. एमपी-34 जी-9108, लोहे की लीवर राड व लोह का कटर व व्यापारी आरोपी विनोद असाटी के कब्जे से चोरी गई 70 बोरी गेहूँ कीमती 91000/- रुपये बरामद की गई. आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जे. आर. पर पेश किया जा रहा है. अन्य फरार आरोपियों की पता तलाश जारी है। उत्कृष्ट कार्य आरोपी को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी दमोह देहात निरी. रावेन्द्र सिंह बागरी, चौकी प्रभारी नरसिंहगढ़ प्रसीता कुर्मी, सउनि नागेन्द्र सिंह परिहार, प्र.आर. सौरभ टंडन, प्र.आर. राकेश अठ्या, आर शिवसदन, आर. नीलेश, आर. ओमकार, आर. राकेश, आर. आनंद, आर. रोहित राजपूत, एनआरएस राजा साहिल व म. आर. शिवानी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



