बरमान से लौट रहे बाइक सवार को गौरझामर के पास कुचलकर अज्ञात वाहन फरार

पुलिस को हत्यारे अज्ञात वाहन की तलाश
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । राष्ट्रीय राजमार्ग 44 फोरलाइन सिलारपुर तिराहे के पास गुरुवार की सुबह करीब 8 बजे मकर संक्रांति के पुनीत पावन पर्व पर बरमान नर्मदा नदी में स्नान कर लौट रहे एक मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने बुरी तरह टक्कर मारकर कुचल दिया इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक अज्ञात हत्यारा वाहन फरार हो गया। पुलिस ने उक्त अज्ञात वाहन की काफी खोजबीन की लेकिन उसका अभी तक पता नही चल सका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लाश का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम हेतु देवरी भेज दिया है और मोटरसाइकिल को अपने कब्जे में लेकर पुलिस थाने में रखा है। बताया जाता है कि पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली है मृतक की पहचान मकरोनिया सागर अंकुर कॉलोनी निवासी मिश्रीलाल पटेल के रुप में की गई है मृतक की मोटरसाइकिल का नंबर एमपी 15 एम ए 4772 बताया गया है पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है।



