मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश नशामुक्त भारत के तहत स्कूलों में हुआ शपथ का आयोजन

रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था बुंदेलखंड नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शासकीय नवीन माध्यमिक शाला परसोरिया, शासकीय प्राथमिक शाला तिदोनी, शासकीय प्राथमिक शाला मगंजवार्ड 4 में छात्रों को नशा मुक्त रहने की शपथ का कार्य किया गया। निर्मल राठौर ने बताया की आज नशा आज हमें और हमारे समाज को गलत दिशा में लिए जा रहा है हमारी क्षमताएं समाप्त हो रही हैं और हम बहुत बहुत बड़ी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं नशा करने से हमारा परिवार नष्ट हो जाता है हमारी कमाई का आधा हिस्सा नशे की लत में और बीमारियों में खर्च हो जाता है तो इस नशे की लत को छोड़ना होगा और साथ ही लोगों को जागरूक करना होगा कि हम नशा ना करें नशा नाश की जड़ है छात्रों को नशा मुक्त रहने का संकल्प और शपथ दिलाई गई इस मौके पर स्कूल के शिक्षिका सुमन स्वर्णकार, नेहा सराफ, मनीषा राय, एसजी अग्रवाल, सुनीता जैन, सुधा ठाकुर, नीलोफर खान, मधु अग्रवाल, नीरजा सेन, गायत्री अहिरवाल समिति के आशुतोष गौतम, राहुल जैन श्रीजी, निर्मल राठौर, रामदीन पटेल, विकास सोनी आदि की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button