मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत, सौंपा छः सूत्री मांग पत्र
मुख्यमंत्री ने मंच से की घोषणा। कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों का होगा शीघ्र निराकरण
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेगमगंज प्रवास पर जिलाध्यक्ष मानसिंह लोधी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा स्वागत किया गया। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के सात सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने मंच पर स्वागत किया एवं मुख्यमंत्री संघ के पंडाल में पहुंचे वहाँ पर भी मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ द्वारा भव्य स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष मानसिंह लोधी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को 6 सूत्रीय मांग पत्र जिसमे सहायक शिक्षको को 6 हजार ग्रेड पे दिलाने, समस्त शिक्षको को तीन सो दिवस अर्जित अवकाश नगदीकरण का लाभ, सातवें वेतनमान अनुसार गृहभाड़ा भत्ता, अध्यापक संवर्ग एवं 2005 के पश्चात नियुक्त कर्मचारियो को ओपईएस पेंशन, स्वास्थ बीमा योजना का लाभ, लिपिक संवर्ग को 24 सो ग्रेड पे का लाभ इत्यादि मांगें पूरी करने की मांग की गई मुख्यमंत्री द्वारा कर्मचारियो की न्यायोचित मांगो का शीघ्र निराकरण की मंच से घोषणा की गई ।
स्वागत कर ज्ञापन सौंपने वालों में हेमंत श्रीवास्तव प्रदेश महामंत्री, किशोरसिंह ठाकुर संभागीय अध्यक्ष, मुरालीलाल सोनी पूर्व सम्भागीय अध्यक्ष, हेमंत सराठे लिपिक प्रकोष्ठ प्रमुख, मानसिंह लोधी जिलाध्यक्ष, प्राचार्य एमएल बघेले, राजेश कुमार पांडे संभागीय उपाध्यक्ष, अरुण कुमार रैकवार तहसील अध्यक्ष, मोहन कुशवाहा ब्लाक अध्यक्ष, महेंद्र दुबे ब्लाक अध्यक्ष सिलवानी, देवीसिंह लोधी, उमाकांत तिवारी, जीवन सिंह लोधी, शेलेन्द्र उपाध्याय, बलराम विश्वकर्मा, देवेंद्रकुमार जैन, राजेन्द्र मिंज, जसवंत विश्वकर्मा, दिलीप लोधी, ललित साकेत, अमन, सतीश सक्सेना, हरिशंकर गुप्ता, जगदीश ठाकुर, विनोद तिवारी, गुलाब राजपूत, माधो सिंह ठाकुर, सलीम मो., वीर सिंह लोधी, भारतीय मजदूर संघ पदाधिकारी धनबाई कुशवाहा, आगनवाड़ी कार्यकर्ता सहित मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ एवं भारतीय मजदूर संघ के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।



