हाईवा की टक्कर से ऑटो में सवार 7 मजदूरों की मौत, अन्य गंभीर हालत में जबलपुर रैफर

सिहोरा तहसील अन्तर्गत नुजा नुजी सड़क मार्ग पर दर्द नाक हादसा
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर, सिहोरा । सिहोरा तहसील अन्तर्गत एवं मझगवा थाने क्षेत्र के ग्राम नुजा नूजी गांव सड़क मार्ग में बुधवार शाम लगभग 4:45 बजे के दौरान प्रतापपुर से आ रहे डस्ट लोड हाईवा एवं लोडिग ऑटो में सवार 13 से 15 लोगों को पीछे से टक्कर मारी कि हाइवा की चपेट में आने से कई मजदूरों की मौत हो गई। वही अन्य लोगों को तत्कालीन सिविक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अति गंभीर दो लोगों को 108 की सहायता से जबलपुर मेडिकल रिफर किया गया हैं। इस बड़ी घटना से स्थानीय लोगों में काफ़ी रोष देखने को मिला। जिस पर ग्रामीणों ने एक घण्टे तक सड़क मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया। और उन्होंने मांग रखी कि ओबर लोडिंग वाहनों के ऊपर उचित कार्यवाही करें। साथ ही भारी हाईवा एवं वाहनों को दिन की जगह रात्रि कॉल में ही चलाने का निर्देश जारी करे।
इस घटना में उषा बाई 35 वर्ष, सत्तू कोल 19 वर्ष, करन कोल 20 वर्ष , भूरा कोल 4 वर्ष , शिवा कोल 17 वर्ष कल्लू बाई 40 वर्ष, शोभाराम 45 वर्ष की घटना के दौरान मौत हो गई। वही अन्य घायल – कन्हैया, राधिका, अंजो बाई , राधा को सिविक अस्पताल सिहोरा में ईलाज हेतु भर्ती कराया गया। साथ ही अन्य दो लोगों को गम्भीर हालत में जबलपुर रेफर किया गया हैं। इस घटना में मृतकों को शासन द्वारा सहायता राशि प्रदान की गई।
सिहोरा-मझगवा रोड पर ग्राम नुजी के पास एक लोडिंग आटो और हाइवा की टक्कर से आटो में सवार 7 व्यक्तियों (4 पुरूष, 3 महिला) की मृत्यू हो गई है और 10 व्यक्ति (6 पुरूष, 4 महिला) गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। सभी व्यक्ति समीपस्थ ग्राम प्रतापपुर के निवासी हैं. मौक़े पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ विधायक सिहोरा भी पहुँच गये हैं. घायलों को उपचार के लिये सिहोरा हॉस्पिटल रवाना किया गया है. मृतकों के परिजन और घायल व्यक्तियों को निम्नानुसार आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है- सीएम डॉ मोहन यादव ने
1. डॉ. मोहन यादव, माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा मृतक के परिजनों को 2-2 लाख ₹
2. मृतक के परिजनों को सड़क दुर्घटना निधि से 15000₹
3. घायल व्यक्तियों का निःशुल्क उपचार एवं सड़क दुर्घटना निधि से 7500₹
4. श्री संतोष सिंह बडकरे विधायक सिहोरा द्वारा मृतक के परिजनों को 5000₹ की तात्कालिक सहायता
5. इसके साथ ही संबल योजना के हितग्राही होने की स्थिति में मृतक के परिजनों को 4 लाख ₹ की आर्थिक सहायता पृथक से ज़िला कलेक्टर जबलपुर ।
स्थानीय विधायक संतोष बडकड़े पूर्व विधायक दिलीप दुबे प्रशासन सहित ज़िला कलेक्टर दीपक सक्सेना सिहोरा सिविल अस्पताल पहुंचे।



