मध्य प्रदेश

तीन नवीन कानून की जानकारी हेतु थाना देवरी में जागरूकता शिविर सम्पन्न

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । नवीन कानून भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य अधिनियम की जानकारी आम नागरिकों तक पहुंचाने हेतु रायसेन जिले के थाना देवरी में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय दंड संहिता आईपीसी में लंबे अर्से बाद बदलाव किया गया नई नियमावली में अब 1 जुलाई से आईपीसी अब भारतीय न्याय संहिता बीएनएस कहलाएगी।
थाना देवरी परिसर मे नवीन कानून के बारे में जानकारी दी गई एवं छात्रों द्वारा रैली निकाली गई कार्यक्रम में अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, व्यापारी संघ के सदस्य अधिवक्ता एवं पत्रकार उपस्थित रहे। अधिवक्ताओं ने नवीन कानून के संबंध में विस्तार से चर्चा कर समझाया नये कानून आमजन के जीवन में किस प्रकार मददगार साबित है तथा आरोपियों को सजा दिलाने में कारगर साबित होंगे ।
इस अवसर पर थाना प्रभारी हरिओम अस्ताया, नगर सुरक्षा समिति के अध्यक्ष पंडित रामनाथ जोशी एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्य नरेंद्र राजपूत, तखत सिंह नोरिया, संजू रैकवार, नगर परिषद अध्यक्ष रविंद्र रघुवंशी, पार्षद अशोक रघुवंशी, पार्षद लखनलाल कहार, बजरंग दल अध्यक्ष नितेश रघुवंशी, प्रिंस जैन, महेंद्र कुमार सोनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button