मध्य प्रदेश

महाविद्यालयो में गठित ईएलसी समिति के सदस्यों द्वारा बृहद मानव श्रृंखला का निर्माण कर मतदाता जागरूकता का दिया संदेश

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप अर्पित वर्मा के मार्गदर्शन एवं सहायक नोडल अधिकारी स्वीप प्राचार्य डॉ के पी अहिरवार के नेतृत्व में जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय में गठित ईएलसी (इलेक्टरल लिटरेसी क्लब) के सदस्यों एवं प्रभारी शिक्षकों एवं कैंपस एंबेसडर के सहयोग से स्वीप गतिविधियों के अंतर्गत निरंतर विविध तरह की गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज स्वीप प्लान के अंतर्गत जिले के विभिन्न शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में वृहद मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को जागरूकता का संदेश दिया गया। ज्ञानचंद श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दमोह के स्वीप प्रभारी डॉ जितेंद्र कुमार चौधरी, कैंपस एंबेसडर एवं ईएलसी सदस्य गौरव राठौर, अंकित मुंडा, आफरीन बानो द्वारा जागरूकता मतदाता जागरूकता का संदेश दिया गया एवं एक वृहद मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया, जिसमें 70 से भी अधिक छात्र-छात्राएं एवं अधिकारी- कर्मचारी उपस्थित रहे इसी प्रकार शासकीय कमला नेहरू महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पी.ए.ल जैन , स्वीप प्रभारी बृजेश मौर्य के मार्गदर्शन में 120 से भी अधिक छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। शासकीय महाविद्यालय पथरिया के स्वीप प्रभारी प्रकाश प्रजापति की देखरेख में 50 से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता के लिए संदेश दिया। शासकीय महाविद्यालय तेंदूखेड़ा के स्वीप प्रभारी सुरेश डोनडवे के मार्गदर्शन में ईएलसी के सदस्यों के सहयोग से 50 से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाई। वही शासकीय महाविद्यालय जबेरा के स्वीप प्रभारी राहुल बर्दिया के नेतृत्व में 80 से भी अधिक विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता का संदेश दिया। शासकीय महाविद्यालय बटियागढ़ में 55 से भी अधिक छात्रों ने मानव श्रृंखला बनाई तथा शासकीय महाविद्यालय हटा में 65 से भी अधिक छात्र-छात्राएं ने मानव श्रृंखला बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।जिले के अशासकीय महाविद्यालय ओजस्विनी फॉर एक्सीलेंस महाविद्यालय में प्रहलाद राय के नेतृत्व में 50 से भी अधिक विद्यार्थी द्वारा मानव श्रृंखला बनाई गई। डॉ विजय लाल स्मृति महाविद्यालय में शरद कुमार मेहता के नेतृत्व में 60 से भी अधिक विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाई तथा टाइम्स कॉलेज में संजय कुमार विश्वकर्मा एवं गौरव भट्ट के नेतृत्व में 65 से भी अधिक छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला बनाकर संपूर्ण जिले में लोगों को मतदान करने के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

Related Articles

Back to top button